Home उत्तर प्रदेश स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ग्राम विकास अधिकारी ने दिया प्रशिक्षण

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ग्राम विकास अधिकारी ने दिया प्रशिक्षण

PRATAPGARH NEWS: जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, सीडीओ डॉक्टर दिव्या मिश्रा, डीसी (एनआरएलएम) एवं बीडीओ विमल कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में विकास खंड संडवा चंद्रिका के ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास खंड संडवा चंद्रिका के ग्राम पंचायत चौबेपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत (वैष्णवी स्वयं सहायता समूह) की महिलाओं को ग्राम विकास अधिकारी संजय पांडेय द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी संजय पांडेय ने स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। संजय पांडेय द्वारा आर्थिक क्रिया कलाप को बढ़ावा देने के लिए समूह की महिलाओं को उनके बचत के पैसे से समाग्रियों की आपूर्ति करके आर्थिक संपन्नता समृद्धि के लिए ब्लाउज एवं पेटीकोट बनाये जाने एवं पैकिंग, टैगिंग करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में समूह संचालन, बचत, लघु उद्यमों की शुरुआत, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के तरीके सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि समूह की महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि गांव के विकास में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। संजय पांडेय ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं, इस तरह के कार्यों से एक नई क्रांति का संदेश समाज को दिया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में समूह की अध्यक्ष सीमा पांडेय, कोषाध्यक्ष रीना पांडेय, सचिव उमा पांडेय, बीना पांडेय, सीता पांडेय, शिवपत्ति पांडेय, सुषमा पांडेय, रशीला पांडेय, सुशीला पांडेय सहित समूह की सभी महिलाएं उपस्थित रहीं।