ETAWA NEWS: स्वदेशी जागरण मंच इटावा तथा डेक्कन हेल्थ केयर लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को कचहरी रोड स्थित रिलैक्सो शोरूम के बगल चैतन्य स्टोर पर निशुल्क फुल बॉडी जांच मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर संयोजक राहुल चौहान ने किया। मेडिकल कैंप में लखनऊ से पधारे डॉक्टर बलराम ने ऑटोमेटिक मशीन के माध्यम से 76 पुरुषों व महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की। कैंप में विशेष रूप से स्वदेशी जागरण मंच इटावा के जिला संयोजक रणवीर चौहान, जिला युवा प्रमुख चंद्रमोहन सिंह राजावत, जिला महिला प्रमुख उर्मिला भदौरिया, नगर प्रमुख विनय गुप्ता, नरेंद्र, अनिल पाल, भुवनेश अग्निहोत्री एवं चंद्रेश राजावत का सहयोग रहा। कैंप का मुख्य उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर उनके स्वास्थ्य की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना था, ताकि लोग समय रहते बीमारियों से बचाव कर सकें।







