स्कूल व कालेजों में ध्वजारोहण के बाद हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
BHADOHI NEWS: 79वां स्वतंत्रता दिवस भदोही में हर्षाेल्लास पूर्ण वातावरण में धूमधाम के साथ मनाया गया। सरकारी विभागों सहित अर्ध सरकारी, शिक्षक संस्थानों, निजी प्रतिष्ठानों, सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों तथा मोहल्लों-मोहल्लों में जगह-जगह झंडोत्तोलन किया गया। स्कूल व कॉलेजों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जहां पर बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत, संगीत, गजल, नाटक आदि की प्रस्तुति दी गई। जिसको देख मौजूद लोगों ने सराहना की। वहीं लोगों द्वारा नगर में तिरंगा के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी निकालकर देश प्रेम की भावना को जागृत किया गया। लोगों ने घर-घर तिरंगा फहराया। कोई भी ऐसा घर नहीं बचा था। जहां पर तिरंगा न लहराता रहा हो। हर तरफ तिरंगे की धूम रही। इस दौरान नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने झंडोत्तोलन किया। इससे पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस मौके पर ईओ धर्मराज सिंह, सभासद डॉ.मो.अतहर अंसारी, गुलाम हुसैन संजरी, गिरधारी जायसवाल, हसीब खां, अशरफ अली, सुफियान अंसारी, अबरार अहमद, सेराज अंसारी, संजय यादव, प्रदीप यादव सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें। तहसील कार्यालय पर एसडीएम अरुण गिरी, क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर सीओ अशोक कुमार मिश्र, आईआईसीटी में निदेशक डॉ.राजीव वाष्र्णेय, कालीन भवन में एकमाध्यक्ष मो.रजा खां, कार्पेट एक्सपो मार्ट में सीईपीसी सीओए सदस्य मो.वासिफ अंसारी, असलम महबूब, पीयूष बरनवाल, इम्तियाज अहमद आदि ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, खंड विकास कार्यालय, सीएचसी व पशु चिकित्सालय सहित अन्य विभागों के कार्यालयों पर झंडोत्तोलन किया गया। महराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय पर सीएमएस डॉ.आरआर मौर्य व कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में झंडोत्तोलन के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं निजी विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, सेंट मेरीज स्कूल, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल में झंडोत्तोलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के मर्यादपट्टी स्थित मदरसा शम्शिया तेगिया, पचभैया स्थित मदरसा मदीनतुल इल्म व पीरखांपुर मोहल्ला स्थित मदरसा अरबिया में आन-बान-शान से तिरंगा फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाम के समय नगर के रजपुरा कालोनी से भाजपा नेता राकेश तिवारी पप्पू के नेतृत्व में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत महेशचंद्र श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल रहें। मोढ़ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में स्वतंतत्रा दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इंग्लिस मीडिएम प्रा0वि0 मोढ़ में ग्राम प्रधान विनय कुमार दीक्षित ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल 50 बच्चों में पुरस्कार का वितरण किया गया। इस अवसर पर चैकी प्रभारी मोढ़,एसएमसी अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक माहेश्वरी प्रसाद,बड़ेलाल, सुजेस, नेहा शास्त्री, शिवकुमारी यादव,रामकृष्ण, जीतलाल यादव, प्रदीप, राजू, हरिप्रकाश, संतोष तिवारी, रवि दुबे, फुलझारी, रजिन्दर, मरियम, सोनी, गुलजारी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्यामजी दुबे ने किया।







