MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मीरजापुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव मूंदड़ा ने अपने निज आवास पर ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ और अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने ध्वजारोहण के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित व्यापारियों, जनपदवासियों एवं देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराने वाले अमर शहीदों तथा देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों को व्यापार मंडल एवं व्यापारी समाज की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत की एकता, अखंडता एवं सहिष्णुता की रक्षा, देश के चौमुखी विकास, राष्ट्र की तरक्की एवं सुरक्षा तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए व्यापारी समाज को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। देश के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का युवा जागरूक और समझदार है तथा वही देश का भविष्य और भविष्य का निर्माता है। युवाओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश की तरक्की, उत्थान, सम्मान और सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में शिव मूंदड़ा, दुर्गा प्रसाद चौधरी, राजेंद्र अग्रवाल, अहमद अली, अखिलेश मिश्रा, संजय कपूर, रमेश केसरी, प्रमोद द्विवेदी, मनोज बाजपेई, कौशल पवाधा, गोपाल अग्रहरि, सुधीर सिंघानिया, अनिल मिश्रा, दीना केसरी, जयप्रकाश सेठ, अंकित अग्रहरि, सुनील सेठ, अमित केसरी, विवेक गुप्ता, दीपक गुप्ता, उमा बरनवाल, अनीता गुप्ता, नमिता केसरी, रीता रानी, पूनम केसरी, शिखा अग्रवाल सहित व्यापारी उपस्थित रहे।







