छात्रा को पुरस्कृत करते पूर्व सांसद
BHADOHI NEWS: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीघ ब्लाक के बेरवां पहाड़पुर स्थित श्री हीरानंद पाण्डेय इण्टर कालेज में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व सांसद भदोही पं.गोरखनाथ पाण्डेय ने कालेज के 12वीं कक्षा बोर्ड परिक्षा में सर्वाेच्च अंक पाने वाले शिवम पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय व कृति पाण्डेय पुत्री बालकृष्ण पाण्डेय को एवं 10वीं बोर्ड परिक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले उत्कर्ष पाण्डेय पुत्र राज कुमार पाण्डेय व आंशी शुक्ला पुत्री प्रेम कुमार को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। मेधावी सम्मान से पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया तथा स्वतंत्रता दिवस पर देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पं.लोलारख नाथ पाण्डेय, पं.त्रयंबक नाथ पाण्डेय, हंशराज सिंह, डॉ आरके सिंह, लालजी गौतम, फूलचंद गुप्ता, धीरज पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में अभिभावक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश पाण्डेय ने किया।







