Home उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता दिवस को भव्यता एवं परम्परागत रूप से मनाए जाने के संबंध...

स्वतंत्रता दिवस को भव्यता एवं परम्परागत रूप से मनाए जाने के संबंध में हुई बैठक

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सम्मिलित करते हुए भव्यता के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस:अपर जिलाधिकारी

SAHARANPUR NEWS: जिलाधिकारी  मनीष बंसल की के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन  संतोष बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान तथा स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को मनाये जाने के संबंध में बैठक की गयी. बैठक में अपर जिलाधिकारी ने जनपद में परंपरागत तरीके से मनाए जाने वाले कार्यक्रमों में प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम, फल वितरण कार्यक्रम, रूट मार्च, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों के संबंध में समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यक्रम को बेहतर करने के लिए अपील की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि गत वर्ष की भांति 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सम्मिलित करते हुए परम्परागत तरीके से भव्यतापूर्ण ढंग से स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति की भावना से मनाया जाएगा। प्रत्येक नागरिक को आवास, स्कूल, सरकारी कार्यालयों में झण्डा सम्मान के साथ ध्वज संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना है। निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाए जाने वाले झण्डों को निर्धारित समयावधि के उपरान्त पूर्ण आदरभाव एवं सम्मान के साथ उतारकर सुरक्षित रखा जाए। हर घर पर झण्डा सही तरीके से लगाया जाना चाहिए। आधा झुका, कटा या फटा झण्डा किसी भी दशा में न लगाया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  सागर जैन, पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा, अपर नगर आयुक्त  प्रदीप कुमार, उपजिलाधिकारी सदर  सुबोध कुमार, उपजिलाधिकारी नकुड़ सुरेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी रामपुर डॉक्टर  पूर्वा, डिप्टी कलेक्टर श्वेता पांडे,  सरफराज खान, चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स  राजेश जैन,  महेन्द्र कुमार तनेजा,  शीतल टंडन,  जयनाथ शर्मा, जामा मस्जिद प्रबन्धक मौलवी फरीद, आमिर खान,  ब्रित चावला सहित समाज के सम्मानित सदस्यों सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।