PRATAPGARH NEWS: स्वच्छता अभियान के तहत गुरूवार को लालगंज नगर पंचायत की कार्यदायी संस्था द्वारा विशेष साफ सफाई अभियान की शुरूआत की गयी। वहीं स्वच्छ परिवेश के लिए पौधरोपण भी हुआ। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी की अगुवाई में नेशनल हाइवे के किनारे ओपन जिम एवं पार्क में सभासदों व स्वच्छताकर्मियों ने सफाई अभियान की शुरूआत कर नगर के लोगों को जागरूकता संदेश दिया। वहीं चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं सभासदों ने पार्क में छायादार एवं फलदार पौध भी रोपित किये। कार्यक्रम का संचालन अनिकेत दुबे ने किया। इस मौके पर सभासद हरिशंकर सरोज, सभासद अनुराग पाण्डेय, सभासद सुरेश गुप्ता, प्रतिनिधि धर्मपाल गौतम व कैलाशनाथ तिवारी, विकास तिवारी, अरविंद मिश्र, रोहित मिश्र आदि रहे।







