सूखा-गीला, घरेलू सेनेटरी कूड़ा व घरेलू खतरनाक कूड़ा के बारे में विस्तारपूर्वक दी गई जानकारी
BHADOHI NEWS: स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद भदोही के सभागार में सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारियों के लिए दक्षता प्रबंधन पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व ईओ धर्मराज सिंह ने किया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के मंडल प्रबंधक सूर्या यादव सफाई नायकों एवं सफाईकर्मियों को स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने के लिए आहृवान किया। उन्होंने नगर में साफ-सफाई व गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा, घरेलू सेनेटरी कूड़ा एवं घरेलू खतरनाक कूड़ा को कैसे रखें। उसकी जानकारी देकर बताया कि ऐसा करने पर ही नगर को साफ सुथरा रखकर स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूखा एवं गीला कूड़ा में सब्जी, फल आदि एवं उनके छिलके तथा खाने की सामग्री आती है। जिनका अलग डस्टबिन होना चाहिए। घरेलू सेनेटरी कूड़ा में बच्चों का डायपर, सिरिन, मलहम पट्टी तथा एक्सपायर दवा आदि का डस्टबिन अलग हो। घरेलू खतरनाक कूड़ा में बैटरी, बल्ब, ब्लेड, सुई, पेंट के डब्बे, टूटे थर्मल मीटर, कीटनाशक के डिब्बे एलईडी बल्ब आदि के डस्टबिन अलग से प्रबंध किया जाए। सफाई, गीला व सूखा कूड़ा ट्रेनर पवन कुमार ने भी सफाई नायक व सफाईकर्मियों को सूखा कूड़ा, गीला कूड़ा आदि से संबंधित बातों को विस्तारपूर्वक बताया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मिथलेश कुमार ने कहा कि सभी सफाई नायक अपने कार्य के प्रति सजग रहते हुए जो बातें बताई गई है उस पर अमली जामा पहनाए। सफाईकर्मी अलग-अलग कूड़ा डस्टबिन से उठाएं। सुपर वाइजर प्रदीप मौर्य ने सभी सफाईकर्मियों को नियमित कार्य करने के लिए कहा गया। इस मौके पर डीपीएम नेहा कपूर, सफाई नायक वारिस खां, जितेंद्र कुमार, फिरोज अहमद, तौसीफ बेग सहित सफाईकर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







