PRATAPGARH NEWS: शरद नवरात्रि के शुभ अवसर पर स्माइल वर्ल्ड व्यू फाउंडेशन के संस्थापक योगेश अग्रहरि पूर्व छात्र मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के सौजन्य से विद्यालय में 10 हैवेल्स फैन, किताबें, स्टेशनरी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। पूर्व छात्र अपने वक्तव्य में कहा कि मैं इस विद्यालय का छात्र रहा हूं। आज मेरी बचपन की यादें ताजा हो गईं। उस स्थान का भी अवलोकन किया जहां पर पूर्व छात्र अध्ययन कर रहा था। एक-एक चीज स्मरण करते हुए अपने वक्तव्य में भावुक होकर उल्लेख किया।इस विद्यालय और बच्चों के लिए यथा समय संसाधन मुहैया कराता रहूंगा । बच्चों के लिए हॉर्स राइडिंग, स्पोर्ट सामान, विद्यालय के मूलभूत संरचना हेतु अन्य संसाधन, पर्यावरण, एजुकेशन संबंधित सभी चीजों में सहयोग करता रहूंगा। इस मौके पर महेश राजाराम, अनिल अग्रहरि महाजन, सुनील अग्रहरि महाजन, जितेश अग्रहरि मुंबई, गौरव अग्रहरि, नारायण अग्रहरि, मोहम्मद आलम मुंबई, बबलू महाजन, दुर्गेश अग्रहरि, मुकेश, अंजू आदि उपस्थित रहे। प्रभारी प्रधान अध्यापक राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद फरहीम ने इस्माइल वर्ल्ड व्यू फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। शिक्षक फरहीम समुदाय को जोड़ते हुए ऐसे व्यक्तित्व की तलाश कर रहे हैं जो इस विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हों और वह किसी पद पर या किसी प्रतिष्ठान पर कार्यरत हों और विद्यालय में सहयोग करने में सक्षम हों । ऐसे लोगों से जुड़कर सहयोग का प्रस्ताव करके विद्यालय एवं बच्चों के हित के लिए अच्छा प्रयास किया जा रहा है। भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता, सुरेश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज रामकुमार सिंह जिला व्यायाम शिक्षक, मंजू सिंह जिला व्यायाम शिक्षिका, सुशील कुमार सिंह जिला स्काउट मास्टर, कौशलेंद्र प्रताप सिंह जिला व्यायाम शिक्षक मान्धाता ने बधाई दी।







