PRATAPGARH NEWS: सीओ सिटी पद पर स्थानान्तरित हुए पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष मिश्रा को रविवार को सीओ कार्यालय में विदाई कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया। वहीं नये सीओ राजीव द्विवेदी ने दोपहर बाद यहां कार्यभार संभाल लिया। विदाई कार्यक्रम का संयोजन लालगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने किया। अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल, निरंजन पाण्डेय, संदीप मिश्रा, सभासद पन्ने लाल पाल आदि ने स्थानान्तरित सीओ आशुतोष को स्मृतिचिन्ह व बुके प्रदान कर सम्मानित किया। सीओ आशुतोष ने एक वर्ष के स्थानीय कार्यकाल में क्षेत्रीय नागरिकों तथा विभागीय कर्मियों के सहयोग के प्रति आभार जताया।







