समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन
BHADOHI NEWS: प्राथमिक विद्यालयों के बंद करने व अन्य मांगों को लेकर समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जहां पर राज्यपाल के नाम संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुलाब पाल ने प्रदेश सरकार एक साजिश के तहत 5 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद कर गरीब, मजदूर व किसान के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है। इसपर तत्काल रोक लगाई जाए। मनरेगा मजदूरों को वर्ष में 300 दिनों का काम देने के साथ ही साथ प्रतिदिन 600 रुपया मजदूरी दिया जाए। उन्होंने कहा कि श्रम पोर्टल बंद है और ऐसे में श्रमिक उसका लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। इसे तत्काल खोल दिया जाए तथा लाभार्थी को उसका लाभ दिया जाए। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि पुराने श्रम कानूनों को बहाल किया जाए तथा नए श्रम संहिता को समाप्त किया जाए। तह श्रमिकों के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस द्वारा दलितों व अल्पसंख्यकों पर लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसपर तत्काल रोक लगाई जाए। इस मौके पर सपा के जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, कल्लन यादव, संतोष यादव, लालचंद बिंद, छबि नाथ यादव, राजकुमार, डॉ.नेब्बु लाल, बच्चन पाल, प्रदीप वियोगी व धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







