Home उत्तर प्रदेश स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित

स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित

JHANSI NEWS: प्राथमिक विद्यालय पड़रा के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा अभियान को जन-आंदोलन का रूप देना रहा। रैली के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नए विद्यार्थियों के नामांकन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। शिक्षकों द्वारा नए सत्र की पाठ्य-पुस्तकों को बेहतर व्यवस्था के साथ उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधा चरण अहिरवार, शिक्षक मुकेश चंद्र, प्राण राजा, प्रियंका शिवहरे सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिवम रिछारिया (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ) द्वारा किया गया।