Home उत्तर प्रदेश स्कूल चलो अभियान एवं संक्रामक रोग बचाव के लिए निकाली रैली

स्कूल चलो अभियान एवं संक्रामक रोग बचाव के लिए निकाली रैली

उच्च प्राथमिक विद्यालय रैपुरी के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

BHADOHI NEWS: उच्च प्राथमिक विद्यालय रैपुरी में बुधवार को स्कूल चलो अभियान एवं संक्रामक रोग बचाव के लिए रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विद्यालय परिसर से ग्राम सभा के विभिन्न वार्डों से होते हुए हनुमान मंदिर तक एवं समापन विद्यालय परिसर में हुआ। इस दौरान रैली में बच्चों के द्वारा विभिन्न नारों के साथ जैसे हर घर में एक दीप जलेगा-हर बच्चा स्कूल चलेगा तो आगे बढ़ेंगे, शिक्षा है अनमोल रतन-पढ़ने का तुम करो जतन, सब बच्चों का नारा है-शिक्षा अधिकार हमारा हैष्, ष्शिक्षा ऐसी सीढी है-जिससे चलती पीढ़ी हैष्, के साथ लोगों को जागरूक करने का काम किया। रैली के समापन के अवसर पर संदीप कुमार दुबे के द्वारा सभी बच्चों को स्कूल प्रतिदिन आने और अधिक से अधिक नामांकन करवाने तथा सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार दुबे, राधिका तिवारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।