स्काउट – गाइड अनुशासित नागरिक बनकर समाज, देश की करते है सेवा रू डा पीपी सिंह
जंबूरी में प्रतिभागी स्काउट गाइड,रोवर रेंजर, यूनिट लीडर को प्रमाण पत्र,मेडल से किया सम्मानित
PRAYAGRAJ NEWS: भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज की ओर से शिविर कार्यालय कुलभास्कर आश्रम इंटर कॉलेज प्रयागराज में जंबूरी प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त ध् जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पीएन सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव डॉ पीपी सिंह ने किया। ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली जंबूरी एवं 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी 2025 उत्तर प्रदेश लखनऊ मे अवधि में आयोजित की गई थी। उसमें जनपद प्रयागराज से 349 स्काउट, गाइड,रोवर, रेंजर तथा यूनिट लीडर की प्रतिभागिता रही। जंबूरी में प्रतिभागी स्काउट गाइड रोवर रेंजर तथा यूनिट लीडर को प्रमाण पत्र और मेडल देकर जिला मुख्य आयुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पीएन सिंह ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मुख्य आयुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पीएन सिंह ने कहा कि स्काउट एवं गाइड बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया के लिए प्रेरित किया। डॉ पीपी सिंह ने स्काउट और गाइड को अच्छे अनुशासित नागरिक बनकर देश और समाज के हित में कार्य करने। इस अवसर पर स्काउटिंग की गतिविधियां जैसे ध्वज शिष्टाचार, कुलभास्कर आश्रम इंटर कॉलेज प्रयागराज के स्काउट तथा श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा प्रयागराज के गाइड द्वारा बैंड का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में डॉ शिव प्रकाश पाठक प्रधानाचार्य श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा प्रयागराज, चंद्रशेखर सिंह प्रधानाचार्य सीताराम सिंह इंटर कॉलेज बाबूगंज प्रयागराज, राजीव दरबारी प्रधानाचार्य रणजीत पंडित इंटर कॉलेज नैनी प्रयागराज, ईशानी भट्टाचार्य प्रधानाचार्य इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज , स्नेह लता प्रधानाचार्य क्रॉसथवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज, सहायक जिला सचिव पीयूष कुमार सिंह एएलटी स्काउट, जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं गाइड वेद प्रकाश भगत तथा मीरा सिंह, गायत्री यादव,अल्फा गुंजन दास,अभिषेक कनौजिया, अभिषेक कुमार,अनिल कुमार शुक्ला,मनोज कुमार मौर्य,रवि प्रकाश, राकेश, डॉ पूर्णिमा पांडे, रेनू गौतम, मधुरिमा गुप्ता, पुष्पांजलि, नीरज तथा इरशाद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में जिला सचिव पीपी सिंह ने कार्यक्रम में दूर-दूर से आए हुए स्काउट गाइड प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।







