SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक एच0एन0 सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पुलिस गस्त कर रही थी जैसे ही अम्बाला रोड पर बैक के सामने गस्त करते हुए पहुँचे तो 02 व्यक्ति मोबाईल पर रील बनाने के लेकर जनता के व्यक्तियों से आमदा फसाद हो रहे थे। हम पुलिस वालो ने अभियुक्तगण को काफी समझाया लेकिन नही माने ओर मारपीट पर उतारू हो रहे थे जिनको शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से दोनो अभियुक्तगण 1.सलीम अहमद पुत्र अब्दुल बासित निवासी गली नं0 02 लिंक रोड थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर 2. अली पुत्र जुनैद निवासी मौहल्ला चरबरबाजदारान थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस की कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।







