Home उत्तर प्रदेश सोफिया इंटरनेशनल में हर्षोल्लास से मनाया गया तीज उत्सव

सोफिया इंटरनेशनल में हर्षोल्लास से मनाया गया तीज उत्सव

SAHARANPUR NEWS: नागल गुरुवार को सोफिया इंटरनेशनल स्कूलमें हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। तीज उत्सव में छोटे बच्चों ने झूला झूलते हुए मनमोहक नृत्य, गीत एवं सुंदर कविताएं सुनाकर कार्यक्रम को भव्य बनाया,वहीं छात्राओं ने एक-दूसरे के हाथों पर सुंदर मेहंदी लगाई और तीज की पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। मेहंदी गतिविधि में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विद्यालय के डायरेक्टर कोणार्क चौधरी ने कहा कि विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं त्योहारों से जोड़ना तथा उनमें रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना है । कार्यक्रम में मनोज कुमार अवस्थी,अर्पिता विजन, राजेश कुमार, केशव अग्रवाल, किरण, वैशाली, स्वाति, सुनीता, वंदना, निधि, शगुन, हेमा, पारुल, मीनाक्षी, गरिमा, रजनी, पूजा, शिवानी, सोनिया, उर्वशी, सतेंद्र, कीर्ति, पंकज, अजय, शिवांशु, सौरभ, अभिषेक, दलजीत, ऋतु, स्वीटी आदि उपस्थित रहे ।