PRATAPGARH NEWS: ऑल इण्डिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में क्षेत्र के मेधावियों ने परचम लहराया है। लालगंज नगर स्थित चिल्डेªन पैराडाइज स्कूल के बीस परीक्षार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर जनपद के साथ ही क्षेत्र व विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आदर्श मिश्र व प्रबन्धक विकास मिश्र ने सफल मेधावियों को बधाई देते हुए मेधावी बच्चों के साथ ही सैनिक स्कूल परीक्षा से जुड़ी तैयारी कराने वाले शिक्षकों का सम्मान किया। प्रधानाचार्य आदर्श मिश्र ने बताया कि विद्यालय के छात्र मो0 आयन अंसारी, पुष्पेन्द्र धुरिया, अबू हुजैफा समेत चौदह बच्चों ने कक्षा छः तथा वर्तिका तिवारी, अनन्या पटेल, लक्ष्य शुक्ल, असद अहमद समेत छः बच्चों ने कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य भरत ओझा ने किया। कार्यक्रम में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक जनक शुक्ल व अनिषेक मिश्र को भी सम्मानित किया गया। वहीं मेधावियों की सफलता पर शिक्षक संजीव पाण्डेय, अनूप मिश्र, आशीष गुप्ता, आनंद मिश्र, प्रियंका शुक्ला, सरिता पाण्डेय, प्रतिभा द्विवेदी, आरती सिंह, प्रतिमा मिश्रा, जनक शुक्ल, अभिषेक मिश्र ने सफल मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। वहीं बरीबोझ के पूर्व प्रधान रामचंद्र तिवारी की पौत्री व देवेशमणि तिवारी की पुत्री अपर्णा तिवारी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर मान बढ़ाया है। क्षेत्र के पप्पू तिवारी, दीपेन्द्र तिवारी, रामकृष्ण तिवारी, कल्लू सोनी आदि ने खुशियां साझा की।







