CHANDAULI NEWS: सैदूपूर बाजार स्थित श्यामा पुरुषोत्तम लान में सैदूपूर व्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान बैठक में जिले के पदाधिकारीयों के साथ स्थानीय पदाधिकारीयों एवं व्यापारियों के बीच बैठक में भाग लेते व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप सभी व्यापारी एकजुट हो जाइये और व्यापार मण्डल के साथ चलिए क्योंकि जिस बाजार में व्यापार मण्डल मजबूत होता है उस बाजार का व्यापारी भी मजबूत होता है। कहाकि एकता में बहुत शक्ति होती है आप सभी एकजुट होकर व्यापार मण्डल को मजबूती प्रदान करने का कार्य करे और बाजार में कोई भी विभागीय अधिकारी जाँच के नाम पर वसूली करने का कार्य करे या किसी भी व्यापारी का शोषण या उत्पीड़न करने का कार्य करे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस और व्यापार मण्डल को दें और सभी व्यापारी एकजुट होकर ऐसे लोगो को बाजार से खदेड़ने का कार्य करे और बाजार में गुंडई करने वाले कि सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का कार्य करे प्रशासन और सरकार ऐसे लोगो के लिये यमराज बनके खड़ी है और अपने व्यापार मण्डल के स्थानीय पदाधिकारीयो को भी तत्काल इसकी सूचना देने का कार्य करें। ताकि ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जा सके अन्त में उन्होंने कहा कि आप सभी व्यापारी व्यापार मण्डल के साथ मजबूती से जुड़े रहेगे तो आपके साथ व्यापार मण्डल भी मजबूती के साथ खड़ा रहेगा और आपके सम्मान और सुरक्षा के लिऐ संघर्ष करता रहेगा।
इस दौरान बैठक को अन्य पदाधिकारीयो ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से- अशोक केशरी प्रदेश संगठन मंत्री, मनोहर केशरी तह अध्यक्ष मनोहर केशरी, जिला महामंत्री महमूद आलम, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मोदनवाल, शहाबगंज अध्यक्ष कुंदन चौहान, अध्यक्ष इलिया हनुमान चौरसिया, मुरारी लाल, लक्ष्मण वर्मा, बजरंगी गुप्ता, लक्ष्मण वर्मा, दिनेश सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, संदीप केशरी, चन्दन सेठ सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद थे।







