Home इटावा सैकड़ों प्रबुद्धजनों ने बेटी अंजुली को विनम्र श्रद्धांजलि दी

सैकड़ों प्रबुद्धजनों ने बेटी अंजुली को विनम्र श्रद्धांजलि दी

ETAWA NEWS: चकरनगर स्थित हनुमंतपुरा चौराहा निवासी हरेंद्र कुमार उर्फ डॉ भूरे की निर्वाण प्राप्त बेटी अंजुली की स्मृति में शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान कुठौद निवासी पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व चेयरमैन माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड श्रद्धेय चैनसुख भारतीय जी के साथ सैकड़ों लोगों ने बेटी अंजुली उर्फ गोलू बौद्ध को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। अभी हाल ही में बेटी अंजुली ने कुछ दुष्ट प्रवृत्ति के युवकों की प्रताड़ना से पीड़ित होकर अपनी जान दे दी थी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान भिक्खु संघ के माध्यम से त्रिशरण, पंचशील व परित्राण पाठ कराया गया तत्पश्चात 2 मिनट का मौन धारण कर बेटी को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही प्रबुद्धजनों ने उक्त घटना पर शोक सभा को अपने अपने शब्दों में संबोधित भी किया। कार्यक्रम के समापन के दौरान क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों ने हनुमंतपुरा चौराहे पर अंजुली बौद्ध की स्मृति में प्रतिमा लगाई जाए और उक्त चौराहे को हनुमंतपुरा चौराहे को अंजुली चौराहा का नाम दिया जाए। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त क्षेत्रवासियों ने इस बात पर सहमति जताई और आज से ही हनुमंतपुरा चौराहे को अंजुली चौराहे का नाम भी दे दिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान जनता कॉलेज के प्रोफेसर डॉ धर्मेंद्र कुमार, सन्दीप गौतम, प्रोफेसर आदित्य कुमार, अरविंद दोहरे, सर्वेश दोहरे, शिरोमणि, पूर्व चेयरमैन विनोद दोहरे, बृजेश प्रधान, विधायक पुत्र दीपांशु गौतम जिला पंचायत सदस्य, राजेश गौतम, सरनाम बौद्ध, जगतनारायण दोहरे, राजनरायन बौद्ध, अनिल गौतम, बीरेंद्र धनवई सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।