हर सैनिक का सम्मान होना चाहिए: राजेश राव
KUSHINAGAR NEWS: पैंतिस बर्ष तक अनवरत सेना में नायब सूबेदार पद पर सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर ग्राम सभा पुरैनी टोला विजयपुर के पारस गुप्ता लौटे तो गांव के लोगों ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया l यह कार्यक्रम सैनिक संगठन के भाजपा टेकुआटार मण्डल अध्यक्ष राजेश राव के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों के द्वारा सम्मानित किया गया। उसके बाद गांव में उनके सम्मान में एक रैली निकली गई। यह रैली न केवल एक सैनिक के लिए थी, बल्कि उनके लिए भी जिन्हें वह अपने साथ लाया था। रैली जब गांव के चौराहे ओर रुख किया, तो रास्ते के हर घर से आशीर्वाद मिला और पुष्प बरसाया गया और भारत माता की जयकारे लगे। सेना में नायब सूबेदार पद पर देश के हर हिस्से में रह कर नौकरी करने वाले पारस गुप्ता ने समाज में एक अलग पहचान बना चुके हैं lजब सेवानिवृत्त हुए तो उनके लिए एक भावुक छड़ था उन्होंने ने अपने नौकरी काल का अनुभव का साझा करते हुए कहा कि हमने अपने कर्तव्यों को पूरे मनोयोग से पूरा किया है l देश की रक्षा करने के लिए हम सेना के लोग दिन रात एक कर के सुरक्षा देते हैं l इस अवसर पर पारस नाथ कुशवाहा, संजय सिंह, राजाराम कुशवाहा ,जयश्री कुशवाहा, गौरीशंकर कुशवाहा कुलदीप सिंह, दीनदयाल कुशवाहा ,मिंटू गिरि, हरिओम कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, गोरख कुशवाहा, खजांची कुशवाहा, शुभनरायण, राजेंद्र, छोटू गुप्ता, सुनील सचिदानंद कुशवाहा, इदरीस अंसारी, अमन गौतम, विवेक, राकेश सिंह, दयानंद कुशवाहा, सुरेन्द्र कुशवाहा, तिरबेनी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।







