Home उत्तर प्रदेश सेवा पखवाड़ा व जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

सेवा पखवाड़ा व जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत दिलीप पटेल ने कार्यक्रम पर डाला विस्तार पूर्वक प्रकाश

BHADOHI NEWS: भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा व जीएसटी बचत उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत दिलीप पटेल मौजूद रहे। इस दौरान पटेल ने जीएसटी में किए गए एतिहासिक सुधारों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री के इस निर्णय की सराहना की। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वें जीएसटी में की गई छूट का लाभ दुकान में आने वाले ग्राहकों को दें। श्री पटेल ने कहा कि 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की गई है। जो 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है और कार्यक्रम को पूरी तरीके से सफल बनाना है। वहीं भाजपा के जिला प्रभारी नागेंद्र सिंह रघुवंशी व पार्टी जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जितने भी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन सभी कार्यक्रमों का जिले में सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के तहत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जबकि जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत दुकानदारों से संपर्क कर यहां पर स्वदेशी वस्तुएं मिलती हैं के स्टिकर लगाए जा रहे हैं। ग्राहकों से स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने और जीएसटी के तहत छूट का लाभ उठाने के लिए भी आग्रह किया जा रहा है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय, बृजेश गुप्ता, प्रियंका जायसवाल, नागेंद्र सिंह, मनीष पांडेय, अखिलेंद्र सिंह बघेल, रमेश सोनकर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।