Home उत्तर प्रदेश सेवा पखवाड़ा के तहत टीबी मरीजों को मिली पोषण सामग्री

सेवा पखवाड़ा के तहत टीबी मरीजों को मिली पोषण सामग्री

FATEHPUR NEWS: जनपद में सेवा पखवाड़े के तहत 51 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई। यह कार्यक्रम इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के मार्गदर्शन में टीबी अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव नयन गिरि ने पांच क्षय रोगियों को पोषण सामग्री देकर किया। इसके बाद रेडक्रॉस सचिव एवं आजीवन सदस्यों द्वारा गोद लिए गए सभी 51 क्षय रोगियों को सामग्री वितरित की गई। मरीजों को भुने चने, मूंगफली, गुड़, सत्तू और प्रोटीन पाउडर दिया गया। यह पोषण सामग्री उनके चिकित्सकीय कोर्स पूरा होने तक उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. निशात शहाबुद्दीन, सचिव अजीत सिंह, आजीवन सदस्य गोरेलाल, विशुन बाबू, प्रेमचंद्र मौर्य, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव और पुनीत वीर विक्रम सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।