PRATAPGARH NEWS: लालगंज कोतवाली के रामपुर बावली स्थित एक पेट्रोल पम्प पर तेल उधार देने से मना करने पर सेल्समैन के साथ गालीगलौज व तोडफोड को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामपुर बावली में कालाकांकर आटो मोबाइल्स संचालित है। यहां संग्रामगढ़ थाना के प्रतापपुर चेयरगढ़ निवासी संतोष कुमार सिंह सेल्समैन के रूप में काम किया करता है। सेल्समैन की तहरीर मे कहा गया है कि बीती दस अप्रैल को दिन में डेढ बजे रामपुर बावली निवासी अंकित मौर्या पुत्र जगतपाल पेट्रोल पम्प पर आये। आरोपी द्वारा सेल्समैन से तेल उधार मांगा। मना करने पर आरोपी ने पेट्रोल पम्प की मशीन को तोड़ने लगा और काफी मात्रा में तेल बहा दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चला गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ तोडफोड व नुकसान का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।







