Home उत्तर प्रदेश सेल टैक्स विभाग ने चलाया सघन चेकिंगअभियान वैद्य दस्तावेज न दिखाने पर...

सेल टैक्स विभाग ने चलाया सघन चेकिंगअभियान वैद्य दस्तावेज न दिखाने पर ओवर लोड पिकअप वाहन को किया सीज

PRAYAGRAJ NEWS: जिले के जारी क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर सेल टैक्स विभाग ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने भारतगंज के पास मध्य प्रदेश की ओर जा रही एक ओवरलोड पिकअप वाहन को रोका। जांच में वाहन में सूती के बोरे लदे पाए गए। प्रारंभिक जांच में कागजी अनियमितताएं मिलने के बाद वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सेल टैक्स विभाग इन दिनों हाईवे पर लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। इसका उद्देश्य बिना वैध दस्तावेजों के माल ढुलाई और कर चोरी पर अंकुश लगाना है। इसी क्रम बुधवार को जारी क्षेत्र में भारतगंज के समीप एक संदिग्ध पिकअप को रोका गया। तलाशी के दौरान उसमें बड़ी मात्रा सूती के बोरे लदे मिले।अधिकारियों ने चालक से माल से संबंधित दस्तावेज मांगे। वैद्य दस्तावेज एवं प्रपत्र प्रस्तुत कागजातों में कई खामियां सामने आईं, जिनमें माल की मात्रा, परिवहन विवरण और अन्य आवश्यक जानकारियों में असंगतियां शामिल थीं। कुछ जरूरी कागजात भी अधूरे पाए गए, जिससे विभाग को कर चोरी की आशंका हुई। इसके बाद सेल टैक्स विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया और उसे चैकी पर लाया गया। यहां विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमों के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि कर चोरी की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जुर्माना सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। सेल टैक्स विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना वैध दस्तावेजों के माल परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। विभाग का मुख्य उद्देश्य राजस्व की हानि को रोकना और व्यापारिक गतिविधियों को नियमों के दायरे में लाना है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अन्य वाहन चालकों में भी सतर्कता बढ़ गई है।