JHANSI NEWS: आतिया तालाब स्तिथ सेन समाज मंदिर पर मंदर के शिखर पर कलश स्थापना, कलश यात्रा व भंडारे का आयोजन होगा. यह जानकारी समिति अध्यक्ष रामबाबू सेन ने पत्रकार वार्ता में दी. पत्रकारों को जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष रामबाबू सेन ने बताया की श्री श्री 1008 पुख्य हनुमान मंदिर पर बुधवार को सुबहे 11 बजे से मंदिर के प्रांगण में अखंड रामायण का पाठ प्रारम्भ होगा. उसके उपरांत 12 बजे शीतला माता पंचकुइया से कलश यात्रा निकलेगी, कलश यात्रा में 108 महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर कलश लेकर चलेगी, यात्रा का जगह जगह स्वागत होगा. यात्रा का समापन सेन समाज के मंदिर पर होगा उसके बाद भंडारे का आयोजन होगा.
और उसके अगले दिन गुरूवार को दोपहर 12 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन कर वेदी पूजन व हवन होगा. उसके उपरांत शाम चार बजे मंदिर के शिखर पर कलश की स्थापना होगी. और शाम को आरती के बाद भंडारे का आयोजन होगा. पत्रकार वार्ता के दौरान शम्भू सेन (प्रदेश सचिव भारतीय सेन समाज), महेन्द्र सेन (प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सर्व सेन समाज ), संतोष खरेला (सहकार भारती ग्रामीण जिलाध्यक्ष ), राजेन्द्र सेन (जिलाध्यक्ष), मुन्नालाल सेन, लखन सेन, अनूप कुमार सेन, अरविन्द सिंह जिलाध्यक्ष, ब्रजभान सेन, आर के सेन मीडिया प्रभारी सेन समाज, मुकेश सेन, मुकेश ठेकेदार , हरिओम सेन, जगदीश प्रसाद सेन, राकेश सेन (रज्जू) तहसील, मुकेश सेन आदि समाज के लोग उपस्थित रहे. संचालन रामबाबू सेन प्रबंधक एवं आभार मुन्नालाल सेन ठेकेदार ने व्यक्त किया।







