कार्यकर्ताओं ने संभाली जिम्मेदारी, “जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है” कृ राजेश पाण्डेय
PRAYAGRAJ NEWS: 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समाजवादी पार्टी द्वारा कोरांव विधानसभा क्षेत्र में सेक्टरवार भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल के आह्वान पर जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद के निर्देशानुसार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन अलग-अलग सेक्टरों में जयंती समारोह मनाए।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने कोरांव कार्यालय, बशहरा, बड़ोखरा, कपासी समेत कई सेक्टरों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया। देर रात बरहूला में समाजवादी नेता गया प्रसाद पाल के कार्यक्रम में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचारों से प्रेरित होकर जनता अब परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच प्रहरी के रूप में डटे हैं और जनता आगामी चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
वहीं जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल ने लोगों से शिक्षित होकर संविधान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। मजदूर सभा के प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव और सपा नेता विनय सोनकर ने कहा कि पीडीए परिवार को मजबूत करते हुए संविधान की रक्षा करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रमों में जिला उपाध्यक्ष दिनेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त सिंह पटेल, रामदेव निडर कोल, रविंद्र जैसल, महताब खान, अजीत पटेल, पवन सोनकर, शिवादानी पाल, ओमप्रकाश कुशवाहा, मंगला कोल, प्रेम पटेल, धर्मबीर कुशवाहा, सहादत अली, मंगलदेव कोल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता देर रात तक सक्रिय रहे।







