PRATAPGARH NEWS: स्वतंत्रता दिवस पर संग्रामगढ़ के स्थानीय बाजार स्थित कंपोजिट जूनियर प्राथमिक विद्यालय में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज देर रात तक जस का तस लहराता रहा। सूर्यास्त के बाद भी तिरंगा नहीं उतारे जाने से राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन हुआ, जिससे विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हो गई।
ध्वज फहराने के बाद विद्यालय के जिम्मेदार कर्मचारी बिना झंडा उतारे घर चले गए। स्थानीय लोगों ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शशिकला का कहना है कि उन्होंने रसोईया से ध्वज को हटाने को कहा था।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी, रामपुर संग्रामगढ़ ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।







