FATEHPUR NEWS: आगामी पर्व कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम के साथ ही राष्ट्रीय महापर्व 15 अगस्त को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण मनाए जाने के लिए मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सुल्तानपुर घोष ने सभी धर्म गुरुओं, नागरिकों सहित व्यापार मंडल प्रतिनिधियों आदि के साथ पीस कमेटी की बैठक कर पर्वों को सकुशल संपन्न कराने की अपील किया है। बैठक में सम्मानित गणमान्य जनों ने आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारे से मिलजुल कर मनाने का संकल्प लिया। इस बीच कुछ धर्म गुरुओं ने अपने विचार भी साझा किये और अफोई चौकी इंचार्ज राय साहब यादव व उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने अपने कार्य क्षेत्र की कुछ गाँवो के त्यौहार से जुडी जानकारी भी साझा किया और जो छोटी-छोटी समस्याएं थी उन्हें भी बैठकर सामंजस बनाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह चंदेल ने सभी संभ्रांत नागरिकों से कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार की कोई असुविधा हो तो सीधे मेरे नंबर पर संपर्क करें या जो भी हल्का क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षकों से तत्काल संपर्क कर मामले को अवगत कराएं। इस मौके पर नौबस्ता चौकी इंचार्ज उत्कर्ष मिश्रा, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार यादव, उप निरीक्षक अनिल सिंह आदि सहित थाना स्टॉप की मौजूदगी रही। इस मौके पर पूर्व प्रधान मोहम्मद अमीन, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, प्रधान अनवर खान, पूर्व प्रधान ताज आब्दी, मेराज अहमद, नागेश्वर धाम के स्वामी देवगिरी, डॉक्टर सुधीर, प्रेमनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुन्ना लाल गौतम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।







