Home उत्तर प्रदेश सुकृत पावर हाउस के लाइनमैन उत्तम मौर्य पर पत्रकार से अभद्र भाषा...

सुकृत पावर हाउस के लाइनमैन उत्तम मौर्य पर पत्रकार से अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप

SONBADHR NEWS: सुकृत पावर हाउस में तैनात एक लाइनमैन पर एक पत्रकार के साथ बातचीत के दौरान कथित रूप से अपशब्दों एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है। घटना को लेकर पत्रकारों में नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि किसी विद्युत संबंधी मामले को लेकर पत्रकार द्वारा लाइनमैन से जानकारी लेने का प्रयास किया गया था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसमें लाइनमैन द्वारा कथित तौर पर पत्रकार के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। पत्रकार का कहना है कि समाचार संकलन के दौरान किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा पत्रकार के साथ इस प्रकार का व्यवहार उचित नहीं है। घटना को लेकर पत्रकारों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, मामले में लाइनमैन का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पत्रकारों ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।  इस मामले में पत्रकारों ने मांग उठाई है कि ऐसे दुर्व्यवहार करने वाले लाइनमैन के ऊपर कठोर कार्रवाई करते हुए सुकृत पावर हाउस से हटाकर कृपया अन्य पावर हाउस पर नियुक्त करें।