Home उत्तर प्रदेश सीओ की फटकार पर दो लोगों के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा

सीओ की फटकार पर दो लोगों के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा

PRATAPGARH NEWS: सीओ की फटकार पर लालगंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया है। लीलापुर थाने के तिना दुबान निवासी राजेन्द्र प्रसाद कोरी पुत्र ननकूराम कोरी ने दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती अट्ठारह अप्रैल को वह दिन में अपनी लड़की के साथ लालगंज बाजार आया था। चैक पर कस्बा लालगंज निवासी नन्चू यादव पुत्र रामदुलार व एक अज्ञात ने उसे गाली देना शुरू किया। मना करने पर आरोपियों द्वारा पीड़ित को लाठी डंडे से मारपीटकर चुटहिल कर दिया गया। चैक पर लोगों को जुटता देख आरोपी जाति सूचक गालियां देते चले गये। तहरीर पर लालगंज पुलिस ने कार्यवाही नहीं की तब पीड़ित ने सीओ से फरियाद की। सीओ आशुतोष मिश्रा की फटकार पर पुलिस आरोपी नन्चू समेत दो आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न तथा गाली गलौज व मारपीट एवं धमकी का केस दर्ज किया है।