Home उत्तर प्रदेश सीएमपी में जैविक साग सब्जी और पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को...

सीएमपी में जैविक साग सब्जी और पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को किया गया

7
0

प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को “विज्ञान दिवस “के उपलक्ष्य में जैविक साग सब्जी और पुष्प प्रदर्शनी आयोजन किया गया द्य यह कार्यक्रम आई. क्यू. ए. सी., जी. वाई. बी. सी., आई.आई. सी. एंड अथर्वन फाउंडेशन के तहत आयोजित किया गया। एक्सपो की थीम पेटल्स, प्लांट्स एंड प्योर लिविंग थी। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के स्नातक, परास्नातक और शोध छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इस आयोजन में विभिन्न तरह के पुष्प, रंगीन जैविक सब्जियाँ, हर्बल गुलाल, औषधिय पौधे, अचार, मशरुम कल्टीवेशन, स्मार्ट एग्रीकल्चर,एवं बीज संरक्षण को प्रदर्शित किया गयाद्य कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में हर्बल गुलाल, मेडिसिनल प्लांट्स, स्मार्ट एग्रीकल्चर, बायोफर्टिलाइजर, फ्लावर बुके शो, क्रॉप्स एंड वेजिटेबल्स, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, बोनसाई आर्ट, सीड डिस्प्ले इत्यादि वर्ग प्रदर्शित किये गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे सभी बच्चो को प्रोत्साहित किया तथा जैविक सब्जियों और फलों के उपयोग करने के बारे मे बच्चों को बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू श्रीवास्तव, ने बच्चो को विभिन्न प्रकार के बीज संरक्षण के बारे में बताया द्य कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. दीपक कुमार गोंड ने सभी अतिथियों तथा विभिन्न वर्गों में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर अजय प्रकाश खरे, विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू श्रीवास्तव, प्रो. मीना राय, प्रो. सरिता श्रीवास्तव, प्रो. संजय सिंह, प्रो. अमिता पाण्डेय, डॉ दीपक कुमार गोंड, डॉ अलोक सिंह, डॉ यशवंत कुमार, प्रो. अर्चना पाण्डेय, प्रो.अर्चना श्रीवास्तव, प्रो.नीता सिन्हा, प्रो. सरोज सिंह, प्रो.आभा त्रिपाठी, डॉ. अविनाश प्रताप सिंह डॉ. पूजा गौड एवं समस्त शिक्षक उपस्तिथि रहेंद्य
शोध छात्र , स्वप्निल आनंद, रूचि मणि, वैशाली, अंकिता वर्मा, रूपेंद्र कुमार यादव, विवेक तथा स्नातक और परास्नातक के छात्र श्रेया, सृष्टि, प्रसून, पीहू, आर्या, अंकिता, तान्या, प्रांजल, अनुराग, आस्था, ट्विंकल, आंचल, गरिमा, सावित्री, जिगीसा, शगुन, वैष्णवी, काजल, साक्षी, श्रुति, अंशिका, तन्वी, शुभम, वंदिता, प्रगति,ओम जी, प्रिंसि, दीक्षा, कलश, ज्योत्सना, तनु, आकांक्षा आदि मौजूद रहे।