Home उत्तर प्रदेश सीएमपी डिग्री में सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन …

सीएमपी डिग्री में सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन …

7
0

प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई संख्या 26,27,28,29,30,31,32 एवं 71 की सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन प्रातः सभी स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर के साफ सफाई किया। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के  लक्ष्य गीत से आज के कार्यक्रम की शुरुआत हुई । आज के कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र की शुरुआत ट्रैफिक इंस्पेक्टर पवन कुमार पाण्डेय जी ने किया इसमें उन्होंने ट्रैफिक और मोटर व्हीकल से जुड़े हुए विभिन्न नियमों के बारे में विद्यार्थियों को समग्र रूप से जानकारी प्रदान की एवं विद्यार्थियों के मन में मोटर व्हीकल एक्ट एवं ट्रैफिक रूल रेगुलेशन से जुड़े हुए विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया। इस सत्र का संचालन डॉ राम चिरंजीवी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर यशवंत कुमार ने किया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में भारतीय विदेश नीति समकालीन चुनौतियां विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने-अपने विचारों को प्रस्तुत किया। वाद -विवाद प्रतियोगिता की प्रथम विजेता ज्योति त्रिपाठी रही, जो कि भारतीय विदेश नीति के पक्ष में अपने विचार प्रस्तुत की, वहीं भारतीय विदेश नीति के विपक्ष में विचार व्यक्त करने वाले प्रथम विजेता अनुज कुमार पाण्डेय रहे। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉक्टर रचना श्रीवास्तव एवं डॉ मुनिंद कुमार शुक्ला शामिल रहे ।इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूजा गोंड ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सपना मौर्या ने किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में वाणिज्य संख्या के वरिष्ठ प्रोफेसर एस.के. मिश्रा के द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया और उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन की महत्ता एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की व्यापक रणनीति कैसे बनाई जाए और राष्ट्रीय सेवा योजना से क्या सीखा जा सकता है इसके बारे में अपना उद्बोधन दिया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रमोद कुमार शर्मा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेश कुमार यादव ने किया।

कार्यक्रम के तीसरे सत्र में स्वयं सेवकों ने विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। इस विशेष शिविर में निम्न कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राजेश कुमार यादव, डॉ० राम चिरंजीव, डॉ० यशवंत कुमार, डॉ० प्रमोद कुमार शर्मा, डॉ० पूर्णेन्दु मिश्र, डॉ० सपना मौर्या, डॉ० पूजा गौड़ एवं डॉ० चन्दन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रिपोर्टिंग कार्यक्रम अधिकारी डॉ० चन्दन कुमार ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।