Home उत्तर प्रदेश सीएमपी डिग्री में सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन …

सीएमपी डिग्री में सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन …

5
0

प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई संख्या 26,27,28,29,30,31,32 एवं 71 की सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का शुभारम्भ कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर अजय प्रकाश खरे ने किया। जिसमें  योगाचार्य डॉ० आकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योगाभ्यास में सभी स्वयंसेवको व सेविकाओं ने प्रतिभाग किया योगाचार्य डॉ० जायसवाल ने योग के विविध  गतिविधियों को सम्पन्न  कराया, साथ ही शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में राजनीतिक विज्ञान विभाग की वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ० अनुराधा सिंह ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के बारे में बताया और उससे जुड़ी गतिविधियों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। स्वयं सेवकों की क्या सामुदायिक भूमिका हो सकती है, इसको उन्होंने रेखांकित किया। इसी सत्र में समाजशास्त्र के सहायक आचार्य डॉ० मनीष कुमार सिंह ने भी छात्रों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में केनरा बैंक की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक स्नेहा रौनियार ने बैंकिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की। केनरा बैंक के ही वरिष्ठ अधिकारी सुमित तिवारी ने बैंकिंग फ्राड  एवं बैंकिंग से जुड़े हुए साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से स्वयंसेवकों को जानकारी दी एवं स्वयंसेवकों के बैंकिंग से जुड़े शंकाओं का उन्होंने निराकरण किया। एक अन्य बैंक अधिकारी विवेक केसरी ने डिजिटल फ्राड और डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचा जा सकता है, इसकी जानकारी दी। इसी सत्र में रसायन विज्ञान के प्रो० संतोष श्रीवास्तव ने भी बच्चों का संबोधन कर उनका उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम के तीसरे सत्र में स्वयं सेवकों ने विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार संस्था के द्वारा छात्रों को शताब्दी समारोह विशेषांक वितरित किया गया।इस विशेष शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राजेश कुमार यादव, डॉ० राम चिरंजीव, डॉ० यशवंत कुमार, डॉ० प्रमोद कुमार शर्मा, डॉ० पूर्णेन्दु मिश्र, डॉ० सपना मौर्या, डॉ० पूजा गौड़ एवं डॉ० चन्दन कुमार उपस्थित रहे। तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ पूजा गौड़ ने किया, धन्यवाद ज्ञापन सीएमपी डिग्री कॉलेज के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राजेश कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम की रिपोर्टिंग कार्यक्रम अधिकारी डॉ० चन्दन कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्यगीत से हुआ तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।