Home उत्तर प्रदेश सीएचसी फरधान में अंतरा इंजेक्शन का शुभारंभ! फरधान  में पहले दिन छह...

सीएचसी फरधान में अंतरा इंजेक्शन का शुभारंभ! फरधान  में पहले दिन छह महिलाओं ने लगवाया इंजेक्शन

सीएचसी फरधान में अंतरा सबक्यूटेनियस इंजेक्शन, परिवार नियोजन का साधन! लाभार्थियों को इंजेक्शन लगाकर किया सेवा का शुभारंभ
LAKHIMPUR KHERI NEWS: जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान में परिवार नियोजन सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ‘बास्केट ऑफ चॉइस’ में एक नया साधन शामिल किया है। बुधवार को सीएचसी फरधान में ‘अंतरा त्रैमासिक सबक्यूटेनियस इंजेक्शन’ लॉन्च किया गया मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष गुप्ता के दिशा-निर्देश‌व डा० प्रमोद वर्मा उपमुख्य चिकित्साधिकारी (आर०सी०एच०) के नेतृत्व में छह पात्र लाभार्थियों को यह इंजेक्शन लगाकर सेवा की शुरुआत की गई। डॉ अमित बाजपेई ने बताया कि यह इंजेक्शन 1 अप्रैल 2026 से जिला महिला चिकित्सालय के साथ-साथ सीएचसी पर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि इस इंजेक्शन में मेड्रॉक्सी प्रोजेस्टेरॉन (104 mg/0.65 ml) की खुराक होती है।यह इंजेक्शन त्वचा के ठीक नीचे (सबक्यूटेनियस) लगाया जाता है, जिससे लाभार्थी को बहुत कम पीड़ा होती है। एक बार इंजेक्शन लगवाने पर महिला को तीन महीने तक अनचाहे गर्भधारण से सुरक्षा मिलती है। सुरक्षा चक्र बनाए रखने के लिए लाभार्थी को प्रत्येक तीन माह बाद यह इंजेक्शन लगवाना होगा। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ०अमित बाजपेई, डा०प्रतिभा अवस्थी (महिला चिकित्सा अधिकारी), लल्ला सिंह (जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता) डॉ० शैलेन्द्र कुमार सिंह (जिला वरिष्ठ विशेषज्ञ), अंशुमान पाण्डेय (जिला विशेषज्ञ सामुदायिक स्वास्थ्य) व फार्मासिस्ट, बी०पी०एम०, डाटा एंट्री आपरेटर (आर०सी०एच०), स्टाफ नर्स, परिवार नियोजन काउन्सलर एवं अन्य समस्त स्टाफ व लाभार्थियों उपस्थिति रहे।