PRATAPGARH NEWS: सहोदरपुर स्थित सिद्धार्थ इंटरमीडिएट कॉलेज में महिला मोर्चा की महामंत्री प्रमिला शुक्ला द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम (2023) के विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमिला शुक्ला ने बताया कि इस अधिनियम के अंतर्गत लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत (एक-तिहाई) सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। यह अधिनियम 106वां संविधान संशोधन है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाना और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त बनाना है। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर ऋचा सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक कानून है, जिसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस कानून के माध्यम से छात्राओं को राजनीति और नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती प्रमिला शुक्ला द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कॉल 9667173333 पर किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।







