VARANASI NEWS: सिगरा क्षेत्र स्थित आईपी सिगरा शॉपिंग मॉल में आज शनिवार को ष्रानीशा वाराणसी अवाना वेंचर्स की इकाईष् का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता शौर्य अग्रवाल ने बताया कि ष्रानीशा वाराणसीष् का उद्देश्य शहरवासियों को प्रीमियम सिल्वर ज्वेलरी, आकर्षक गिफ्टिंग विकल्प और सुरक्षित निवेश के बेहतरीन अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह शोरूम गुणवत्ता, डिजाइन और विश्वास के नए मानक स्थापित करेगा। शोरूम में 92.5ः शुद्धता वाली स्टर्लिंग सिल्वर ज्वेलरी उपलब्ध है, जिस पर 925 हॉलमार्क स्टैम्पिंग गुणवत्ता की गारंटी देती है। यहां आधुनिक डिजाइनों के साथ पारंपरिक शिल्पकला का उत्कृष्ट संगम देखने को मिलता है। कलेक्शन में ब्राइडल, डेली वियर, ऑक्सीडाइज्ड, कंटेम्परेरी, टेंपल ज्वेलरी के साथ पुरुषों और बच्चों के लिए विशेष रेंज भी शामिल है। इसके अतिरिक्त 999.9 शुद्ध सिल्वर कॉइन्स एवं निवेश उत्पाद, प्रीमियम सिल्वर बर्तन, रत्न जड़ित आभूषण तथा कॉर्पोरेट व कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग विकल्प भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। शौर्य अग्रवाल ने कहा, ष्हमारा प्रयास है कि ग्राहक यहां से न केवल आकर्षक और शुद्ध आभूषण खरीदें, बल्कि सिल्वर को एक सुरक्षित और समझदारी भरा निवेश भी मानें।ष्







