KAUSHAMBI NEWS: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में लैंगिक समानता, नशा मुक्ति एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों के अधिकारों, सैनिटरी पैड वितरण तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में आये हुए जनमानस को लैंगिक समानता के महत्व, नशा मुक्त भारत अभियान, बाल विवाह के दुष्परिणाम तथा महिलाओं व बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया साथ ही किशोरियों एवं महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में चायल तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम, एलएडीसी के चीफ अमित कुमार मिश्रा, पैनल अधिवक्ता सगीर अहमद, पीएलवी कृष्ण चंद्र चौधरी, रितिका कुशवाहा, प्रिया त्रिपाठी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. अमित सिंह, डॉ. शबीना परवीन सहित अन्य चिकित्सक व कर्मचारीगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि वे समाज में जागरूकता फैलाते हुए लैंगिक समानता, नशा मुक्ति और बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
Home उत्तर प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में लैंगिक समानता, महिला-बाल अधिकार व नशा मुक्ति...







