Home उत्तर प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा की ओपीडी में मरीजों की संख्या हजार के...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा की ओपीडी में मरीजों की संख्या हजार के पार

9
0

जसरा प्रयागराज। विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा में सोमवार को क्षेत्र से आये हुए मरीजों की भारी भीड़ लगी रही। ओपीडी कक्ष एवं अस्पताल परिसर मरीजों से खचाखच कक्ष भरा हुआ था। अस्पताल में कुल लगभग साढ़े 1055 मरीजों की ओपीडी दिन के चार बजे तक डॉ अंकिता पांडेय मौजूद रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा की अधीक्षक डा अंकिता पांडेय ने बताया कि सोमवार को वायरल फीवर व सर्दी जुखाम बुखार के मरीजों में इजाफा हुआ है। वहीं खांसी, स्वांस, सुगर,ब्लडप्रेशर के मरीजों में भी वृद्धि हुई है। ओपीडी करने वाले डा०मनीष कुमार ने बताया कि ज्यादातर मरीजों में कफ जमा होने के कारण उन्हें सीने में घबराहट, सांस फूलने की परेशानी होने लगती है।डाक्टर ने बताया कि सुगर एवं ब्लडप्रेशर के मरीजों की अस्पताल भरमार लगी हुई है। जब कि छोटे छोटे बच्चों में बुखार एवं खांसी की समस्या बढ़ी हुई है। डा मनीष ने बताया कि सीएचसी में दवाइयों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। अस्पताल में हर तरह की जांच सीबीसी, मलेरिया, विडाल, सुगर बीपी, स्थ्ज्,ज्ञथ्ज्, थाइराइड, यूरिक एसिड जैसी तमाम जांचें निःशुल्क हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा के डा मनीष कुमार ने सुगर एवं ब्लडप्रेशर के मरीजों से अपील किया है कि सुगर व बीपी
के मरीज प्रतिदिन नियमित तरीके से अपनी दवाइयों का सेवन करें। उन्होंने बताया कि समय-समय पर अपनी सुगर व ब्लडप्रेशर की जांच कराते रहें। ऐसा नहीं करने पर परेशानियां बढ़ जाएंगी।
इस अवसर पर डा रवी पांडेय, डा चन्दन सिंह, डा प्रतिमा मिश्रा,डॉ यास्मीन, पंकज मिश्रा, सीमा सिंह, इन्द्रजीत सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित सभी लोग उपस्थित रहे।