PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में आपसी भाईचारे को खत्म कर सामाजिक विद्वेष को बढ़ावा देने वाली हरकतें कर रही है। संविधान एवं लोकतान्त्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर देश में धार्मिक एवं सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने वाले भाषण से भाजपा नेताओं को बाज आना चाहिए। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज जिला कार्यालय जार्ज टाउन में आयोजित पिछड़ा वर्ग संगठन की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। संगठन प्रभारी पंचू लाल यादव ने इलाहाबाद मण्डल की सभी जिला एवं विधानसभा इकाईयों को पीडीए पंचायत के माध्यम से जनजागरूकता अभियान और अधिक तेज करने की अपील की। बैठकमें अनिल यादव, सैयद इफ़्ते खार हुसैन, पप्पूलाल निषाद,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के गंगापार अध्यक्ष संदीप बिन्द, यमुनापार अध्यक्ष मंगला पाल, महानगर अध्यक्ष राकेश वर्मा,इंसानुद्दीन, वंशराज विश्वकर्मा, कन्हैया लाल, विनोद कुमार, रंजीत कुमार, जोखू लाल, सुधीर निषाद, बृज लाल कश्यप आदि मौजूद रहे।







