JHANSI NEWS: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम यादव का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। उनके जन्मदिन के अवसर पर सुबह से देर शाम तक उनके आवास एवं कार्यालय पर शुभचिंतकों, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों का लगातार आगमन होता रहा। दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर भी सीताराम यादव का नाम पूरे दिन छाया रहा। उनके समर्थकों ने फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हजारों की संख्या में शुभकामना संदेश एवं आकर्षक पोस्टर साझा किए। पूरे दिन उन्हें मोबाइल, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन की बधाइयाँ मिलती रहीं। सीताराम यादव ने अपने जन्मदिन की शुरुआत भारतीय संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों का परिचय देते हुए अपनी पूज्य माता के चित्र के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन कर तथा ईश्वर की पूजा-अर्चना के साथ की। इसके पश्चात उन्होंने “सीताराम अखाड़ा” का विधिवत शुभारंभ किया। अखाड़े के उद्घाटन के दौरान उन्होंने स्वयं व्यायाम कर युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया और सभी को नियमित व्यायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। जब तन स्वस्थ रहेगा, तभी मन भी स्वस्थ रहेगा। युवा पीढ़ी को मोबाइल और नशे की लत से दूर रहकर व्यायाम, खेलकूद और अनुशासित जीवनशैली अपनानी चाहिए। स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि अखाड़े का उद्देश्य केवल कुश्ती या व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करना भी है। उन्होंने सभी युवाओं से प्रतिदिन व्यायाम करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं, मिठाइयां वितरित कीं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने सीताराम यादव के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन को सामाजिक संदेश के साथ मनाना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने सीताराम यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।







