Home उत्तर प्रदेश साईं क्लब की जीत में अनुपम चमके

साईं क्लब की जीत में अनुपम चमके

PRAYAGRAJ NEWS: साईं क्लब में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज को दो विकेट से हराकर स्पोर्ट्स जंक्शन ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में अनुपम यादव (33 रन नाबाद एवं दो विकेट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फाफामऊ क्लब मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 106 रन (आदित्य यादव 28, अजर्व साहू 14, अनुपम यादव 2/11, आयुष्मान 2/11, अहमद 2/18) बनाए। जवाब में साईं क्लब ने 19.1 ओवर में 8 विकेट पर 108 रन (अनुपम यादव 33 नाबाद, तेजस केसरवानी 13, हिमांशु पांडेय 3/19, आदित्य 3/25, आरुष वा आदित्य यादव एक-एक विकेट) बना लिए। अनुपम यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।