Home उत्तर प्रदेश सांसदों के प्रतीकात्मक सामूहिक पुतले फूंके गए

सांसदों के प्रतीकात्मक सामूहिक पुतले फूंके गए

JHANSI NEWS: निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य निर्माण के बारे में बुंदेलियों की भावनाओं से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर एवं लोक सभा में प्राइवेट मेम्बर बिल नहीं रख कर राज्य निर्माण का समर्थन नहीं करने पर अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र के नौ सांसदों का सामूहिक पुतले फूंके गए।  मोर्चा की पूर्व घोषणानुसार कि सांसद अगर प्रधानमंत्री को बुंदेलियों की भावनाओं से अवगत नहीं कराएंगे तो लोक सभा सत्र के पूर्व अखण्ड बुंदेलखंड के सांसदों का पुतले फूंके जाएगे। अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र के सांसदों द्वारा राज्य निर्माण के विरोधी रवैए से बुंदेलियों में काफी रोष उत्पन्न होता जा रहा हैं। कही ये रोष 2027 के उत्तर प्रदेश, 2028 के मध्य प्रदेश एवं 2029 के लोक सभा चुनावों को पूरी तरह प्रवाहित कर जनप्रतिनिधियों को सबक न सिखा दें। कसम राम की खाते हैं, बुंदेलखंड राज्य बनवाएंगे और जो बुंदेलखंड का नहीं वो किसी काम का नहीं के नारे लगाते हुए गांधी पार्क से पुतला लेकर कचहरी चौराहे पहुंच कर पुतले को फुक दिया‌सांसदों के राज्य निर्माण के प्रति उदासीनता एवं नकारात्मक रवैए के कारण लोक सभा सत्र के मध्य में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं रक्षा मंत्री का पुतला फूंकने को बाध्य होगे जिसकी जवाबदेही इन सांसदों की होगी।  पुतला फूंकने वालों में रघुराज शर्मा, गिरजा शंकर राय,कुंवर बहादुर आदिम, हनीफ खान, गोलू ठाकुर, प्रदीप झाँ एडवोकेट, अनुराग मिश्रा एडवोकेट, रजनीश श्रीवास्तव, ब्रजेश राय, रसीद कुरैशी, प्रेम सपेरे, प्रदीप गुर्जर, रामजी सिंह जादौन पारीछा ,सचिन साहू, प्रभू दयाल कुशबाहा, शाहिद बेगम,मो राहत कुरैशी अनिल कश्यप जिलाध्यक्ष, आशीष रायकवार नगर अध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार पूर्व पार्षद  ,कुंती राय, शाहजहां बेगम, अलीशान, अजय श्रीवास्तव एडवोकेट ,विक्की गौत्तम, आशीष रायकवार,  राहुल वर्मा, राजेश लोहिया, चौधरी राहत ,कुलवंत सिंह खालसा, सेंकी साहू, शक्तिमान प्रजापति, राहुल वर्मा, अलीशान आदि उपस्थित रहं।