PRATAPGARH NEWS: क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए पिचूरा, रामगंज, सांगीपुर निवासी प्रवीण कुमार सिंह का TGT संस्कृत पद पर चयन हुआ है। प्रवीण श्याम नारायण सिंहके पुत्र है। प्रवीण कुमार वर्तमान में डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, दिलीपपुर में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। साथ ही वे चैलेंजर प्वाइंट इंस्टीट्यूट, प्रतापगढ़ में UPTET & STET संस्कृत विषय के शिक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्कृत विषय में कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने TGT में सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय और कोचिंग के स्टाफ व छात्रों ने उन्हें बधाई दी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रवीण की मेहनत युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कड़ी मेहनत को दिया। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







