Home उत्तर प्रदेश सशक्त नारी हीं सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की है आधारशिलाःप्रो.रीना सिंह

सशक्त नारी हीं सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की है आधारशिलाःप्रो.रीना सिंह

केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में पंचदिवसीय रेंजर्स शिविर का हुआ बड़े उत्साह के साथ समापन

BHADOHI NEWS:  केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में पंचदिवसीय रेंजर्स शिविर का समापन समारोह शुक्रवार को बड़े हीं उत्साह के साथ हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो.रीना सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन तथा ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रो.रीना सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अत्यंत प्रेरणादाई एवं ऊर्जावान भाषण दिया। उनके संबोधन ने पूरे परिसर को उत्साह और आत्मविश्वास से भर दिया। प्रो.रीना सिंह ने कहा कि रेंजर्स केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की एक सशक्त प्रक्रिया है। यह अनुशासन, सेवा, त्याग और नेतृत्व की भावना को विकसित करता है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वह अपने भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानें और समाज तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। “सशक्त नारी हीं सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।”छात्राओं को कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका साहसपूर्वक सामना करने की प्रेरणा देते हुए आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच को जीवन का मूल मंत्र बताया। इस पंचदिवसीय शिविर के दौरान छात्राओं ने कैम्पिंग, टेंट निर्माण, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, परेड अभ्यास तथा विभिन्न समूह गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता किया। विशेष आकर्षण के रूप में छात्राओं द्वारा ब्रिज फॉर्मेशन एवं गेट फॉर्मेशन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया, जिसमें टीमवर्क एवं समन्वय की अद्भुत झलक देखने को मिली। इस पंचदिवसीय शिविर के दौरान छात्राओं ने कैम्पिंग, टेंट निर्माण, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, परेड अभ्यास तथा विभिन्न समूह गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। विशेष आकर्षण के रूप में छात्राओं द्वारा ब्रिज फॉर्मेशन एवं गेट फॉर्मेशन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। जिसमें टीमवर्क एवं समन्वय की अद्भुत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया तथा राष्ट्रगान व दीक्षा के साथ शिविर का समापन किया गया। इस मौके पर डॉ.लक्ष्मी यादव, डॉ.रमोद कुमार मौर्य, डॉ.प्रकाशचंद गुप्ता, डॉ.अमरनाथ जैन, डॉ.मनीषा, डॉ.जय कुमार, डॉ.प्रवीण राय डॉ.योगेंद्र लाल वर्मा, डॉशीतला प्रसाद सिंह, डॉ अमर सिंह व नागेश प्रजापति, कविता प्रजापति, जनपदस्तरीय प्रशिक्षक सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन प्रभारी डॉ.प्रज्ञा वर्मा ने किया। अंत में रेंजर्स प्रभारी डॉ.श्वेता त्रिपाठी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।