Home उत्तर प्रदेश सर्व समाज को लेकर चलने वाली पार्टी है भाजपा: संतरा देवी बिंद

सर्व समाज को लेकर चलने वाली पार्टी है भाजपा: संतरा देवी बिंद

भाजपा की नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का विधानसभा के लोगों ने किया जोरदार स्वागत
PRAYAGRAJ NEWS : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार प्रयागराज जिले की नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद ने कहा है कि भाजपा सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने यह बात बृहस्पतिवार शाम कोरांव बाजार में लोगों द्वारा किए गए स्वागत समारोह के दौरान कही। संतरा देवी बिंद ने जोर देकर कहा कि भाजपा में समाज के सभी वर्गों का हित निहित है। पार्टी जाति-पाति और छुआछूत के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज के दबे-कुचले और कमजोर वर्गों के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता मानती है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर यमुनापार के सभी विधानसभा क्षेत्रों से मिल रहे उत्साहपूर्ण स्वागत को पार्टी की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया। बृहस्पतिवार को कोरांव विधानसभा के विभिन्न गांवों से लोग जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जितेंद्र कुमार निषाद, सोनू, पृथ्वीराज यादव, कपिल निषाद, संतोष निषाद, शर्मा निषाद, कृष्ण प्रसाद निषाद, रमाकांत निषाद, उर्मिला सिंह, शिक्षक राघव, रवि निषाद और श्याम नारायण निषाद शामिल थे। इसके अतिरिक्त, करछना विधानसभा से राजधर निषाद और मेजा विधानसभा से राहुल निषाद ने भी पहुंचकर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। संतरा देवी बिंद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगी और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।