KUSHINAGAR NEWS: एचडीएफसी बैंक शाखा कसया के सर्वश्रेष्ठ ग्राहक ज्ञानेश्वर उर्फ ज्ञानी जयसवाल को सोमवार को कलेसटर हेड मनोज श्रीवास्तव और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव के द्वारा एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे बैंक द्वारा ग्राहकों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है और समय-समय पर सब श्रेष्ठ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सम्मानित किया जाता है ज्ञानेश्वर उर्फ ज्ञानी जयसवाल शाखा कसया के सर्वश्रेष्ठ ग्राहक के रूप में चयनित कर उनको बैंक द्वारा सम्मानित किया गया है जिससे और ग्राहकों में उत्साह आये की बैंक को और बिजनेस दे व्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि शाखा कसया द्वारा संचालित सभी सुविधाएं ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है जिससे ग्राहकों को बैंक के प्रति बिस्वास बढ़ रहा है शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी लोग श्रेष्ठ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए समय पर सम्मानित करते हुए उनको सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है इस अवसर पर सत्य प्रकाश राव मनीष कुमार सचिन शर्मा कमलेश पटेल साजिद अली प्रिती राय सूरज गिरि अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।







