Home उत्तर प्रदेश सरदार पटेल की जयंती पर संकल्प प्रस्ताव व निकाला गया एकता मार्च

सरदार पटेल की जयंती पर संकल्प प्रस्ताव व निकाला गया एकता मार्च

PRATAPGARH NEWS: लौहपुरूष सरदार पटेल की जयंती पर शुक्रवार को यहां विभिन्न आयोजन हुए। तहसील सभागार में हुई संगोष्ठी में अधिकारियों तथा अधिवक्ताआंे ने राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा व तहसीलदार गरिमा वर्मा ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संचालन नायब तहसीलदार वीरेन्द्र मिश्र ने किया। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, देवी प्रसाद मिश्र, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अनूप पाण्डेय, रामचंद्र त्रिपाठी, विनय शुक्ला, अरूण पाण्डेय आदि रहे। वहीं सरदार पटेल की जयंती पर नगर में पहुंचे एकता मार्च में भारी उत्साह का माहौल दिखा। अगई से मार्च रानीगंज कैथौला बाजार होते हुए रायपुर तियांई, मेढ़ावां मोड़, वर्मा नगर से लालगंज चौक पहुंचा। मार्च में भव्य झांकी में सरदार पटेल का कटआउटस आकर्षण का केन्द्र दिखा। तहसील गेट के आगे मार्च में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी भी शामिल हुए। एकता मार्च में पैदल तथा दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर उत्साहित लोग सरदार पटेल के जयघोष में मगन दिखे। मार्च में जिपंस राम सुन्दर पटेल, अवधेश पटेल, जगदीश सरोज, श्रीराम वर्मा, वीरू पासी आदि शामिल रहे।