Home उत्तर प्रदेश सरकारी कीमती  जमीन पर दबंगों द्वारा किया जा रहा है अवैध कब्जा

सरकारी कीमती  जमीन पर दबंगों द्वारा किया जा रहा है अवैध कब्जा

बाघराय के धनवासा गाँव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला,  स्थानीय पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोप
PRATAPGARH NEWS: बाघराय थाना क्षेत्र के धनवासा गाँव में एक सरकारी तालाब की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित बंशीलाल सरोज का आरोप है कि गाटा संख्या 643 ग पर पप्पू पुत्र भाई लाल, राम आसरे पुत्र सितलू, और छोटेलाल पुत्र सितलू आदि लोगों के द्वारा उक्त तालाब पर दबंगई से कब्जा किया जा रहा है। दबंगों द्वारा उस पर पक्का निर्माण किया जा रहा है, मकान निर्माण किया जा रहा है, बाथरूम, लाइटिंग आदि बनाया जा रहा है। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की निजी लालच के कारण सरकारी जमीन पर कब्जा हो रहा है। पुलिस मौके पर जाती है और काम रुकवाती है, लेकिन जैसे ही पुलिस आती है, दबंगों द्वारा फिर से कब्जा कर लिया जाता है। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से ही दबंगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इस मामले में एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने जांच की है। लेखपाल ने स्पष्ट रिपोर्ट में कहा है कि बंशीलाल सरोज द्वारा दिए गए शिकायती पत्र की जांच की गई । जांच में पाया गया कि गाटा संख्या 6437/1, क्षेत्रफल 0.0820 हेक्टेयर तालाब के खाते में है और विपक्षी छोटेलाल आदि द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। राजस्व टीम और पुलिस द्वारा मौके पर जाकर काम बंद करवाया गया था, लेकिन फिर से दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है।इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस की भूमिका संदिग्ध है और उनके संरक्षण में ही दबंगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी कुंडा से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि अवैध कब्जे को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए।