Home उत्तर प्रदेश सरकार-समाज को पेंशनर्स के ज्ञान -अनुभव का लाभ उठाना चाहिए:न्यायमूर्ति अमर सरन

सरकार-समाज को पेंशनर्स के ज्ञान -अनुभव का लाभ उठाना चाहिए:न्यायमूर्ति अमर सरन

सरकार गवर्नमेंट पेंशनर्स को बोझ ना समझे: आईएएस आर एस वर्मा
80 वर्ष से अधिक आयु के 30 सदस्य किए गये सम्मानित
पूर्व कमिश्नर आर एस वर्मा किए गये सम्मानित

PRAYAGRAJ NEWS:  गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर  एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आज सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अमर सरन थे।विशिष्ट अतिथि पंकज जयसवाल चेयरमैन आर्य कन्या विद्यालय और मुख्य कोषाधिकारी प्रत्यूष कुमार, एव राजेन्द्र कुमार, डॉ राखी चैधरी प्रधानाचार्य थी। अध्यक्षता पूर्व मंडलायुक्त आर एस वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 10 मेधावी छात्राओं और पांच योग्य शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। 80 वर्ष से अधिक आयु के 30 सदस्यों को माला ,शाल पहनाकर एवं घड़ी, गीता, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चार देहदानी गोपाल कृष्णा श्रीवास्तव, शंकर लाल गुप्ता, एमपी यादव, मनमोहन सिंह को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सर्वश्रेष्ठ सेक्टर का पुररस्कार झूंसी,द्वितीय सेक्टर का पुरुस्कार फाफामऊ तथा तृतीय सेक्टर का पुरस्कार  लूकरगंज, मम्फोर्डगंज और टैगोर टॉउन को सांत्वना पुरस्कृत मिला। सर्वाधिक नए सदस्य बनाने की श्रेडी में प्रथम पुरस्कार आरडी प्रसाद(50) को, द्वितीय पुरुस्कार संतोष कुमार श्रीवास्तव (14) और तृतीय पुरुस्कार धर्म पाल सिंह(9) सन्त्वना पुरस्कर प्रेम नरेश शुक्ला(7) को और बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर 15 सदस्यो को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अमर सरन ने कहा कि पेंशनर्स को अपने विषय की कार्य पद्धति का अति उत्तम ज्ञान होता है और वह अनुभव का खजाना होते है। सरकार और समाज को उनके ज्ञान और अनुभव का लाभ उठाना चाहिए और उनकी समस्यओं का न्यायोचित समाधान करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंडलायुक्त आर एस वर्मा ने कहा कि सरकार गवर्नमेंट पेंशनर्स की पेंशन को बोझ समझती है जो उचित नही है। देश की अर्थ व्यवस्था जब वर्ष 2000 में विश्व मे 13वे स्थान पर थी तब से इन्ही पेंशनर्स, जो उस समय कर्मचारीध्अधिकारी थे कि कड़ी मेहनत और देश के प्रति निष्ठा का योगदान भी भारत को दुनिया की चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में रहा है। ऐसे में शासन को पेंशनर्स के हितों की रक्षा करनी  चाहिए और पेंशन को बोझ नही समझना चाहिए।
वार्षिकोत्सव के दौरान गीत-संगीत का कार्यक्रम हुआ जिसमें डॉ पी के सिन्हा के गानों पर लोग थिरकने लगे। प्रीता बाजपेई, प्रेमा राय, योगेन्द्र पांडे, अरुण कुमार, जयश्री, हरिश्चंदर श्रीवास्तव, आरडी कुशवाहा आदि सदस्यो के गानों ने खूब तालियां बटोरी। अध्यक्ष एवं पूर्व मंडलायुक्त आर एस वर्मा को वर्ल्ड कल्चरल एन्ड एनवीयर्मेंट प्रोटेक्शन कमीशन द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि  दिए जाने के बाद अब संस्था का अम्बेसडर बनाये जाने और 27 अप्रैल को घोषणा होने के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व मंडलायुक्त और एसोसिएशन के उपाद्यक्ष बीके सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया और पेंशनर्स को संगठित रहने की और एक दूसरे के सुख- दुख में साथ खड़े होने की सलाह दी। संचालन अंतराष्ट्रीय  ख्याति प्राप्त कवित्री और गायिका प्रीता बाजपेई ने किया। कार्यक्रम में  सुभाष चंद्र पांडे, आरपी पांडे, डॉ परमात्मा सिंह, डॉ जी एस तोमर,डॉश्र वी के श्रीवास्तव, साधना सिंह, किरण बाला पांडे, फरहाना सिद्दीकी ,डॉ गीता सिंह, रीता सक्सेना, राजेश यादव,अंकिता उपाध्याय आदि उपस्तित रहे।