प्रभारी डा. रणवीर सिंह ने पुस्तकालय में मिल रही सुविधाओं से छात्राओं को अवगत कराया, सदस्यता लेने का किया आह्वान
SAHARANPUR NEWS: पुस्तकालय चलो अभियान और मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आज सम्राट इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय का भ्रमण किया गया। जिला पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. रणवीर में सिंह ने छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में पुस्तकालय में चालीस हज़ार से अधिक पुस्तकें हैं, डिजिटल लाइब्रेरी के वाचनालय प्रभारी डा. रणवीर सिंह ने पुस्तकालय में मिल रही सुविधाओं से छात्राओं को अवगत कराया और सभी से सदस्यता लेने का किया आह्वान किया। पुस्तकालय कक्ष में छात्र-छात्राओं के लिए अध्ययन की सुविधा है, इसमें वातानुकूलित वातावरण के साथ वाई फाई की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही साथ आर.ओ. वाटर, स्वच्छ शौचालय और सुरक्षा हेतु पुलिस व्यवस्था भी उपलब्ध है। छात्र छात्राओं की सुविधा को देखते हुए लाइब्रेरी का समय प्रातः सात बजे से शाम पाँच बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी से पुस्तकालय की सदस्यता लेने का आह्वान किया। सम्राट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अरशद सम्राट ने सभी विद्यार्थियों को राजकीय पुस्तकालय की विशेषताओं से अवगत कराया और बताया कि जबसे पुस्तकालय का चार्ज डॉ रणवीर जी को दिया गया हे तबसे राजकीय पुस्तकालय की तरफ विद्यार्थियों का रुझान खुद ही बढ़ने लगा हे। प्राइवेट लाइब्रेरी में जो सुविधा हर माह फीस देकर नहीं मिल रही वह राजकीय पुस्तकालय में मुफ्त में उपलब्ध हैं ।राजकीय पुस्तकालय के भ्रमण में सम्राट इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ विद्यालय स्टाफ मो कसान का पूरा सहयोग रहा।







